राजनांदगांव। नगर पालिका निगम की बजट बैठक 9 अप्रैल 2026, गुरूवार को अपरान्ह 11 बजे नगर निगम टाउन हॉल सभागृह में आयोजित की जाएगी। बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 और वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित आय-व्यय बजट पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव अपने कार्यकाल का शहर विकास के लिए द्वितीय बजट पेश करेंगे। प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन होगाए जिसके बाद चर्चा के उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
अध्यक्ष पारस वर्मा ने महापौर, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, पार्षद, सांसद और विधायक प्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बैठक में उपस्थित रहने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
Thursday, May 21, 2026
Offcanvas menu
