राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के नवीन भवन निर्माण के लिए 121.16 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
यह विद्यालय बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में जिले का एक पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। नवीन भवन निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग, संभाग राजनांदगांव ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण कार्य हेतु कार्यादेश जारी कर दिया है। निर्माण स्थल पर पहले से मौजूद अत्यंत पुराने और जर्जर आवासीय भवनों को डिस्मेंटल किया जा रहा है। जर्जर भवन हटने के बाद जल्द ही नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
शिक्षा विभाग का कहना है कि नया भवन छात्राओं की पढ़ाई और संपूर्ण शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा और विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
Sunday, August 23, 2026
Offcanvas menu
