हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जताया आभार

Share This :

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश के मार्फत मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 पारित होने पर हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनाए गए धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 के पारित होने पर हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया गया।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक प्रदेश में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। संगठन के अनुसार, इस कानून से समाज में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार के दबाव, लालच या प्रलोभन के माध्यम से किए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यह विधेयक सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा तथा सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे निर्णय लेते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। वहां उपस्थित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, सविता बोस, जुगल गुप्ता, कमलेश्वरी साहू, हेमंत कश्यप, आशीष पांडे, भोला यादव, विष्णु सिन्हा, सत्यम जयसवाल, हरीश भानुशाली, अरुण रजक, नीलू साहू, ऋषभ मल, हेमलाल ढीमर, ज्योति खंडेलवाल, मोना गोसाई, पंपा सिन्हा, देवकुमारी साहू, मंजू रानी, संतोष तुरहते, मनोज गोलछा, संजय मिश्रा एवं हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।