खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, वाहन जब्त

Share This :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई वाहन रेत के अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए।

इस कार्रवाई में, राजनांदगांव निवासी अरुण चोपड़ा के स्वामित्व वाली हाईवा सीजी 08 एटी 5889 से रायपुर निवासी चालक दीपक सोनी, और ग्राम गैंदाटोला निवासी पप्पू शर्मा के स्वामित्व वाली हाईवा सीजी 08 बीसी 6894 से ग्राम जोशीलमती निवासी चालक नीरज नेताम को थाना सुरगी भेजा गया।

साथ ही, राजनांदगांव निवासी रवि कपूर के स्वामित्व वाली हाईवा सीजी 08 एएक्स 5765 से ग्राम चारभाठा निवासी चालक नीतेश साहू, और राजनांदगांव निवासी अमित हरियाणों के स्वामित्व वाली हाईवा सीजी 08 बीडी 7487 से ग्राम बेलोदी बालोद निवासी चालक तोरण विश्वकर्मा को थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव में सुपुर्द किया गया।

सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए जिले में लगातार गस्त और निगरानी जारी है।