2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें : हेमा देशमुख

Share This :

राजनांदगांव। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें।
उन्होंने कहा कि आरक्षण देना है तो 2023 में पास महिला आरक्षण बिल को 543 सीट में लागू करो सभी समर्थन करने को तैयारए, लेकिन चोरी छिपे परिसीमन कर राजनीति न करे, बिना जाति जनगणना के परिसीमन की तैयारी लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी थी। अपनी मर्जी से परिसीमन कर 850 सीट लाकर केरल तमिलनाडु जैसे दक्षिण के क्षेत्र के महिलाओं की संख्या को कम कर आरक्षण करने की तैयारी थी। वह महिलाओं को अधिकार देने की नियत में नहीं, बल्कि अपनी सीट बढ़ाने की राजनीति कर रहे थे। देश के लोकतंत्र को जो भारत देश की पहचान है, उसको खत्म कर तानाशाह की राजगद्दी, देश की जनता को बर्दाश्त नहीं है। हमारा लोकतंत्र हमें मजबूत करता है। हमें अभिव्यक्ति की आजादी दिलाता है, लेकिन भाजपा इस रणनीति के जरिये महिला आरक्षण बिल के जरिये अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे थे।