राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने बागनदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र राज्य निर्मित 12.600 बल्क लीटर देशी दारू संत्री जप्त की है।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी स्थित रिहायशी मकान से 140 नग प्रत्येक 90 एमएल की बोतलों को जब्त किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजकुमार कुर्रे, मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा और श्री मनीष की टीम शामिल थी।
