राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज छुरिया तहसील के ग्राम शिकारीटोला में कार्रवाई की।
जांच में पाया गया कि ग्राम चमारराय निषाद द्वारा 8.10 वर्गमीटर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया था। कार्रवाई के तहत बुलडोजर से यह घर ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालों को भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
