खाद्य विभाग की योजनाओं से नागरिकों को लाभ, अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई

Share This :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत व्यापक लाभ प्रदान किया गया है।

वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग के अंतर्गत 132233 पंजीकृत कृषकों में से 124101 कृषकों से 625494.52 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 16843 नए राशन कार्ड जारी किए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 में जिले को 5618 गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य था, जबकि 7119 हितग्राहियों को कनेक्शन प्रदान किए गए, जो लक्ष्य का 126.71 प्रतिशत है। ई-केवाईसी के तहत 960795 सदस्यों में से 878374 का कार्य पूर्ण, यानी 91.42 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त।

धान खरीदी अवधि के दौरान कोचियों, बिचौलियों और अवैध अंतर्राज्यीय धान परिवहन पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके तहत अंतर जिला स्तर पर 172 प्रकरण, जिनमें 19 वाहन और 29223.60 क्विंटल धान जप्त किया गया। अंतर्राज्यीय सीमा पर 29 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 29 वाहन और 4805.70 क्विंटल धान बरामद हुआ।

कुल मिलाकर जिले में 201 प्रकरण दर्ज, 48 वाहन और 34029.30 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। इस कार्रवाई से अवैध धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय रोका गया, जिससे राज्य शासन को लगभग 1.54 करोड़ रुपए की हानि से बचाया गया।