राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार, जिला चिकित्सालय में आदर्श जन जागृति महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किचन को मुख्य भवन के सामने स्थित पुराने ओपीडी स्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वच्छ, पौष्टिक और संतुलित आहार बिना किसी व्यवधान के प्रदान किया जा रहा है। मरीजों को प्रतिदिन समयानुसार नास्ता और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन ने बताया कि इस कदम से न केवल मरीजों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि अस्पताल में भोजन वितरण की प्रक्रिया भी अधिक सुचारू और व्यवस्थित होगी।
