प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

Share This :

राजनांदगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी गणेश राम कंवर भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है। गणेश राम कंवर ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। बरसात के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। मौसम की मार और आवास की असुरक्षा हमेशा चिंता का विषय बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास के निर्माण के बाद अब उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित घर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि पक्का मकान मिलने से परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। बच्चों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। गणेश राम कंवर ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने उनके परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।