राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 7 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
विभागीय जानकारी के अनुसार साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह 7 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान से होगा। रैली गौरव पथ रोड, वीआईपी रोड होते हुए भदौरिया चौक एवं दिग्विजय स्टेडियम मार्ग से वापस वीआईपी रोड के रास्ते अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।
अभियान के तहत नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल संघों, युवा संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान योग, जुम्बा और अन्य फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जा सकता है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 7 जून को आयोजित साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लें और फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दें।
Friday, June 5, 2026
Offcanvas menu
