व्यस्त जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच महापौर मधुसूदन यादव ने सुनी ‘मन की बात’

Share This :

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को देशभर की तरह राजनांदगांव में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। महापौर मधुसूदन यादव ने अपने मोतीपुर वार्ड स्थित निवास पर परिवारजनों, वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

महापौर ने कहा कि जनदर्शन और जनसंपर्क जैसे व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भी ‘मन की बात’ सुनना उनके लिए प्रेरणादायी अनुभव होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित से जुड़े विचार समाज सेवा के उनके संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद मनोहर यादव, समाजसेवी मनीष जैन, सरिता सिन्हा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी तथा उत्तर मंडल के कार्यकर्ता करन कोसरे, रिभय यादव, महेश मोहबे, योगराज जगने, अंश कुमार कन्नौजे, रवि बंजारे, ऋषभ मल्ल, निखिल सिन्हा, विकास गजभिए, करन पाल, प्रशांत रजक, सोनू कोसरे, नोहर किसर, यश देवांगन, प्रिंस जागने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोतों की उपलब्धि, जल संरक्षण एवं ‘कैच द रेन’ अभियान, विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता, असम में हरगिला पक्षी संरक्षण, युवाओं के लिए तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सकारात्मक उपयोग तथा नालंदा विश्वविद्यालय के नए स्वरूप जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।