मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा

Share This :

राजनांदगांव। साहू समाज मोहड़ में संत शिरोमणी गुरू कबीर साहेब जी की 629वां प्राकट्य समारोह का आयोजन किया गया। चौका आरती संत साहेब भुवनदास साहेब व संत मंडली द्वारा संपन्न कराया। समारोह में बतौर आतिथ्य के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह शामिल हुए, इससे पूर्व श्री छाबड़ा ने संत कबीर साहेब के बाल्य स्वरूप झांकी में माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात महंत साहेब जी को शॉल.श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।
कबीर प्राकट्य समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संत शिरोमणी कबीर दास जी महज एक नाम नहीं हैं, वह मानवता की एक पूरी मिसाल हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कबीर साहेब का जन्म हुआ था। मैं आज उनकी 629वां प्राकट्य महोत्सव पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि मानव समाज में एक समय ऐसा था, जब समाज में सामाजिक कुरीतियों का प्रचलन था, पूरा समाज संकट के दौर से गुजर रहा था, ऐसे संकटकाल के समय संत कबीरदास साहेब जी का अवतरण हुआ और उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज को एक नई रौशनी दिखाई और जनमानस को नई दिशा की ओर अग्रसर किया। कबीर साहेब के सिद्धांत व जीवन प्रांसगिक है। संत साहेब कबीर दास ने अपने दोहोंए विचारों और जीवनवृत्त के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक, आध्यात्मिक जीवन में अतुलनीय योगदान है, मानवता को उनकी देन को भुलाया नहीं जा सकता।
तत्पश्चात कबीर करूणा सेवा संस्थान सुंदरा में आयोजित समारोह शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप पूर्व पार्षद मनीष साहू, स्वतंत्र दास साहू, शोभित साहू, उत्तम साहू, मदन साहू, गणेशवर, ओमप्रकाश साहू, संतोष हिरवानी, फागुराम साहू, जितेन्द्र साहू, ज्ञानेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज माताएं.बहनें उपस्थित रही।