राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजित होने वाले प्रदेशव्यापी संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सतनाम भवन में हुई। बैठक में मार्च को सफल बनाने और बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान अब अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। संविधान दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। इसमें जिलेभर के कांग्रेसजनों के शामिल होंगे जिसे लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष वोट रक्षक अभियान है। इसके तहत मतदाता सूची की शुद्धता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा के लिए संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यकर्ताओं को वोट रक्षक अभियान की प्रक्रिया, मतदाता सत्यापन और निगरानी की जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके लिए निर्धारित पोर्टल के माध्यम से जानकारी जुटाने और मंडल स्तर पर वोट रक्षकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में तय किया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क कर अधिकाधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न हितधारकों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर संगठनात्मक तैयारियां की जाएंगी। मुदलियार ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष रमेश राठौर , प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण मेश्राम, मेहुल मारू , रूपेश दुबे , शारदा तिवारी कमलजीत सिंग पिंटू , प्रकाश बाफना ,हरिनारायण ढकेता ,रूबी गरचा ,सूर्यकांत जैन ,रमेश पांडेय भरत सोनी ,प्रेम रूचंदानी ,कुसुम दुबे, लक्ष्मण साहू ,चेतन भानुशाली , मनीष गौतम ,विनय झा ,अशोक पंजवानी , वीरेन्द्र चंद्राकर , देवेश वैष्णव , मनीष साहू ,देवेश डाकलिया , परवेज शरीफ ,राकेश चंद्राकर ,ललित मरकाम ,शरद खंडेलवाल ,असगर बेग , सुरेंद्र गजभिए ,महेंद्र बहादुर सिंह ,नरेश साहू ,गजेन्द्र सिंह राजपूत , अंकेश बाफना , कृष्णा देवांगन , विशु आजमानी ,अभिमन्यु मिश्रा , बबलू कसार ,डॉ अरुण देवांगन , सकुर चौहान ,बसंत चितलांग्या , नेमचंद्र साहू ,जय जायसवाल ,रईस अहमद गोरी , राहुल चौबे ,तामेश्वर बंजारे ,रामेश्वर यादव ,विनोद बांभोला ,ओकेश कुमार ,शीतल साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित थे।
