राजनांदगांव। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 13 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्राचार्य शासकीय आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में कैरियर-ट्री द्वारा एजीआई ग्लासपैक हैदराबाद के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। किसी भी व्यवसाय में वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक आईटीआई उत्तीर्ण तथा अगस्त 2024 की परीक्षा में सम्मिलित प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। कैम्प में 18 से 28 वर्ष के केवल पुरूष उम्मीदवार एवं व्यवसाय फिटर को प्राथमिकता दी जाएगी।
Monday, October 26, 2026
Offcanvas menu
