राजनांदगांव। अंत्योदय के पैरोकार रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर मधुसूदन यादव वर्तमान महापौर के वार्ड चिखली में उपस्थित रहे। इस आयोजन में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण द्वारा आयोजित मोर बूथ-मोर अभिमान कार्यक्रम में विजय शर्मा, लोकेश जैन, प्रेम रजक, अनिल सिन्हा, गंुजन शर्मा, संजय साहू, नीरज तिवारी, झूमर जैन, महेश सिन्हा, बंटी रजक, प्रशांत रजक, मुकेश शर्मा, रमन यादव, नम्मू शर्मा, सागर रजक, गुहा यादव, तेजराम साहू, चंडी गुप्ता, सुनीता जैन, सपना जैन, चंद्रिका साहू, योगिता कुर्रे, चंद्रिका किशोर साहू, सीता सोनी, नेहा जैन, नगीना साहू सहित अन्य वार्डवासीगण मौजूद रहे। वार्डवासियों द्वारा पूर्व सांसद का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया, जिसके बाद आयोजन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
आयोजन में पंडित उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के पश्चात पूर्व सांसद मधुसूदन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति में भी संस्कृति के संवाहक बनकर रहे, उन्होंने अपना जीवन एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने राजनीति में अपने धर्म एवं संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा एवं राष्ट्रवाद को सर्वोपरि माना। पंडित उपाध्याय के मार्ग पर चलते हुए भाजपा समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उद्भव एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है। पूर्व सांसद की मौजूदगी में 50 से अधिक वार्डवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीए जिन्हें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सदस्य बन गए हैं, जिसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने वार्डवासियों से आव्हान किया कि हम सब मिलकर भारत देश एवं भाजपा संगठन को सशक्त एवं उन्नतिशील बनाने में अपना अहम योगदान करेंगे।
पूर्व सांसद मधु की उपस्थिति में चिखली के 50 से अधिक वार्डवासियों ने भाजपा की सदस्यता ली
