राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमेश पटेल ने जिले में 10 मंडलो का विस्तार करते हुए नवीन पांच मंडल गठित करने की घोषणा की है, जिसके अनुसार अब जिला भाजपा के अन्तर्गत 15 नये मंडल हो जायेंगे।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में खुज्जी विधानसभा में छुरिया व कुमर्दा, अम्बागढ़ चौकी सहित तीन मंडल है, अब इस विधानसभा में गैंदाटोला चौथा मंडल बन गया है। इसी प्रकार डोंगरगांव विधानसभा में डोंगरगांव व लालबहादुर नगर सहित दो मंडल है जिनका विस्जोतार कर अब तुमड़ीबोड़ व मुसरा मंडल के रूप में गठित करने की घोषणा की गई है तथा डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका मंडल का विस्तार कर नवीन मंडल बनाया जा रहा है। इसी तरह राजनांदगांव ग्रामीण जो अब तक एक मंडल हुआ करता था जो अब पूर्व व पश्चिम दो मंडल के रूप में गठित होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार संगठन विस्तार की दृष्टि से पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि सदस्यता अभियान के बाद सभी 16 मंडलों में नयी कार्यसमिति मंडल स्तरीय बनेगी।
Wednesday, September 30, 2026
Offcanvas menu
