आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज समाधि स्थल में पहुंच मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद

Share This :

डोंगरगढ़। श्री दिगंबर जैन चंद्रगिरी तीर्थ स्थल में आयोजित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एउपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पहुंच आचार्य जी की समाधि पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान कार्यक्र्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने आचार्य विद्यासागर जी को नमन करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपने जीवन के अहम पल डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में बिताया। उन्होंने अपने संदेशों के माध्यम से सभी को अहिंसा का रास्ता दिखा कर परमात्मा के मार्ग पर चलने के लिए एकजुट किया। महाराज जी का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने भारत में अहिंसा को लगातार मजबूत करने का कार्य किया। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमेशा आचार्य जी का आशीर्वाद लेते थे और उनके विचारों को मूर्त रूप देने का प्रयास किया, हम सभी का सौभाग्य है कि आचार्य जी ने छत्तीसगढ़ को पसंद किया है, उनका स्पष्ट मन था कि भारत में भारतीय संस्कृति लागू हो। लोगों में बातचीत के लिए अंग्रेजी भाषा को छोड़ राष्ट्रीय भाषा का उपयोग हो। निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज जी ने कहा कि चंद्रगिरी तीर्थ का वातावरण एहसास दिला रहा है कि गुरुदेव हमारे आसपास विराजमान है, वे समय के अनुसार मानव जीवन को किस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए7 इस पर अपने विचार देते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुजी के दर्शन कर मार्गदर्शन लिया, जब कभी भी गुरुवार को अवसर मिला। उन्होंने अपने दूरदर्शी विचार भारत के विकास व समृद्ध करने के लिए दिए हैं। हम उन्हें अपना गुरू मानते ही है,, लेकिन यह पूरा राष्ट्र एक संत और मार्ग दर्शक गुरू भी मानता आ रहा है, यहां चंद्रगिरी ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने गुरू जी की समाधि समृति महोत्सव मनाकर से यह संदेश दिया कि आयोजन तो होगा ही और यह प्रदेश भी धन धान्य से समृद्ध होगा और निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने चंद्रगिरी परिसर में वृक्षारोपण करके हाथ करघा में होने वाले उद्योगों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुनि श्री आगम सागर महाराज एवं मुनि श्री पुनीत सागर महाराज, ऐलक श्री धैर्य सागर महाराज, ऐलक श्री निश्चयसागर महाराज, ऐलक श्री निजानंद सागर महाराज सहित आर्यिका गुरुमति माताजी, आर्यिका दृणमति माताजी सहित प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, लाभचंद बाफना, विनोद खांडेकर, महेंद्र भाई पटेल, शहर अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंहा, अमित जैन, विजेंद्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, लक्ष्मी यादव, वात्सला श्रीवास्तव सहित महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन कमेटी के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन, विद्यातन के अध्यक्ष विनोद बडजात्या, निर्मल जैन, सुभाष चंद जैन, चंद्रकांत जैन, सप्रेम जैन, डोंगरगढ़ जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन, सचिव यतीश जैन, सुरेश जैन, निशांत जैन, विद्यातन पदाधिकारी निखिल जैन, दीपेश जैन, अमित जैन, सोपान जैन, जुग्गू जैन, यश जैन, प्रतिभास्थली के अध्यक्ष श्री पप्पू भैया सहित अन्य उपस्थित थे।