छत्तीसगढ़ के बच्चों के सपनों को पंख: ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का भव्य शुभारंभ

Share This :

नवा रायपुर।(नांदगांव टाइम्स) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राखी (नवा रायपुर) में छत्तीसगढ़ सरकार एवं IDYM Foundation के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह परियोजना प्रदेश के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

इस अवसर पर अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को बड़े सपने देखने और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी वैज्ञानिक सोच की नर्सरी है, जहाँ बच्चे सैटेलाइट निर्माण, ट्रैकिंग और अंतरिक्ष तकनीक से जुड़े आधुनिक कौशल सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के बच्चों के लिए सपनों की प्रयोगशाला सिद्ध होगा, जो उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर, नवाचार और स्टार्टअप के नए अवसर प्रदान करेगा।

यह परियोजना न केवल विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को भविष्य की अंतरिक्ष तकनीक से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी।