राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज 15 मई को ग्राम पंचायत खुटेरी में होने वाला जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब यह शिविर 18 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों का निराकरण करेंगे। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि 18 मई को शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की योजनाओं का लाभ लें।
