राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का संध्याकालीन घुमका आगमन हुआ, जहां उन्होंने जिले के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने जारी बयान में बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घुमका पहुँचते ही सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित कांग्रेसजनों, वार्ड एवं अध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा दीपक बैज एवं अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ चुनाव लड़ते हुए घुमका में कांग्रेस की नगर सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई एवं कुशासन से जनता को अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करें। उन्होंने सभी नवनियुक्त वार्ड प्रभारियों से जिम्मेदारीपूर्वक चुनावी अभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री धनेश पाटिला ने कांग्रेस शासनकाल में घुमका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि कार्यों हेतु रुसे बांध से जल व्यवस्था, 30 बिस्तर अस्पताल, 33 केवी विद्युत व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य कांग्रेस पार्टी की देन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी।
घुमका चुनाव हेतु नियुक्त संयोजक एवं विधायक दलेश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा घुमका क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए अधोसंरचना, सड़क, सामुदायिक भवन एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्र के विकास हेतु पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई, जिसका लाभ आम जनता को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि घुमका उपतहसील को तहसील का दर्जा दिलाने से लेकर आत्मानंद स्कूल, नगर सौंदर्यीकरण एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य कांग्रेस सरकार की देन हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को ही जनादेश देगी।
क्षेत्रीय विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज क्षेत्र में जर्जर सड़कें, अस्पतालों एवं कॉलेजों में अव्यवस्था तथा विकास कार्यों की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधिकांश विकास कार्य कांग्रेस सरकार एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ही संभव हुए हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने कहा कि सरपंच कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता का विश्वास जीतते हुए अनेक विकास कार्य कराए हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा।
अंत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जोशीले अंदाज में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की शुरुआत घुमका चुनाव से होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं अध्यक्ष प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार कार्य किया है, इसलिए पूर्ण विश्वास है कि जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलाएगी।
दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर आक्रामक हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, युवा एवं आम जनता का हर वर्ग महंगाई और कुशासन से त्रस्त है। कांग्रेस सरकार ने जहां किसानों के धान की सम्मानपूर्वक खरीदी की थी, वहीं भाजपा सरकार ने भौतिक सत्यापन के नाम पर ईमानदार किसानों को परेशान करने का काम किया, जिससे लाखों किसान धान बेचने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि किसान खाद संकट से जूझ रहे हैं तथा भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। भाजपा सरकार की नीतियों में आम जनता को राहत देने का कोई स्पष्ट विजन दिखाई नहीं देता।
अपने संबोधन में दीपक बैज ने अध्यक्ष प्रत्याशी फूलमती वर्मा के सरपंच कार्यकाल के कार्यों की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी सोच, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं तथा भाजपा सरकार की विफलताओं से आमजन को अवगत कराते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करें।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनावी तैयारियों की विस्तार से जानकारी लेते हुए संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सभी प्रत्याशियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, जिला प्रवक्ता अनीस खान, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, भावगत साहू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, जिला महामंत्री राहुल तिवारी, पंकज बांधव, जिला पंचायत सदस्य विभा साहू, अंगेश्वर देशमुख, कमलजीत सिंह पिंटू, अशोक फड़नवीस, हेमू सोनी, पूर्व गौ सेवा उपाध्यक्ष मन्ना यादव, राजकुमारी सिन्हा, विष्णु लोधी, प्रदीप शर्मा, रज्जू जॉन, चंद्रेश वर्मा, हेमंत वैष्णव, प्रवीण मेश्राम, दुर्गेश द्विवेदी, धीरज मेश्राम, मतीन खान, रमादेवी वर्मा, जय वर्मा, रतन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राम मूरत वर्मा, केशव यादव, सेवक वर्मा, चुम्मन साहू, अमित अग्रवाल, रितेश जैन, शिशुपाल भारती, जितेन्द्र भाटिया, लनिनी मेश्राम, किरण मेश्राम, शशिकला, आरती महोबिया, लोकनाथ भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।
घुमका चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
