राजनांदगांव (नांदगांव टाइम्स) । घुमका नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती फूलमती वर्मा की ऐतिहासिक जीत पर जनपद सदस्य एवं युवा कांग्रेस नेता शुभम पांडेय ने समस्त क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शुभम पांडेय ने कहा कि यह जीत घुमका की जनता के विश्वास, कांग्रेस की जनहितकारी सोच और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा द्वारा पूरी ताकत लगाने के बाद भी जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इससे स्पष्ट है कि जनता विकास, जनसरोकार और जमीन से जुड़े नेतृत्व को प्राथमिकता देती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती फूलमती वर्मा ने पूरे चुनाव के दौरान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझा, जिसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है, यह जीत घुमका नगर पंचायत के विकास और क्षेत्र की नई दिशा तय करने वाली साबित होगी।शुभम पांडेय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है और आने वाले समय में भी घुमका नगर पंचायत में विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने इस जीत के लिए घुमका की जनता, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता की ताकत का सबसे बड़ा उदाहरण है।
