राजनांदगांव। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और निगरानी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जीवनदीप समिति की साधारण सभा के लिए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव के अनुमोदन के बाद विभिन्न समितियों में गणमान्यजनों को सदस्य बनाया गया है।
जिला चिकित्सालय राजनांदगांव की जीवनदीप समिति की साधारण सभा में गुरूमुख दास वाधवा, राजेश श्यामकर, भागचंद गिडिया, अरविंद सिन्हा, कांती कुमार फुले, आनंद साहू एवं संदीप भट्टाचार्य को सदस्य मनोनीत किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी की समिति में लक्ष्मण यदु, हेमंत साहू, कृष्णा तिवारी, महेश साहू, रामबिलास साहू तथा जनपद सदस्य डुमेश साहू को सदस्य बनाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमका की समिति में विनोद बारले, नोहेन्द्र सिन्हा, गोविंद सेन, अजय ठाकुर, केदार साहू तथा जनपद सदस्य श्रीमती अश्वनी मुकेश साहू को मनोनीत किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव की समिति में प्रफुल्ल जैन, गुलशन पटेल, संदीप जैन, श्रीमती कुंती आल्हा, राजेश दवे, हरिशंकर साहू तथा जनपद सदस्य विवेक मंडावी को सदस्य बनाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ की समिति में सुरेन्द्र सिंह बन्नोआना, महेन्द्र पटेल, महेन्द्र अग्रवाल, संतोष तिवारी, हरजीत सिंह अरोरा, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे तथा पार्षद हरिश मोडघरे को सदस्य मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया की जीवनदीप समिति में सुरेन्द्र सिंह भाटिया, शिशुपाल साहू, स्वप्निल पटेल, सुरज डडसेना, राधेश्याम शर्मा, जनपद सदस्य उभेराम मंडावी तथा पार्षद टामेश कुंभकार को सदस्य बनाया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि इन समितियों के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन, जनसहभागिता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
Thursday, July 16, 2026
Offcanvas menu
