राजनांदगांव। कलेक्टर जिला राजनांदगांव द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक आयोजित मंर नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पदयात्रियों की सुविधा के लिये बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त गुप्ता ने बताया कि मंर नवरात्रि में पदयात्रियों के लिये शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिये सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता अनूप पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग-अलग प्रभार सौपा गया है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पदयात्री पंडालों में प्रातः 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था के लिये उप अधियंताओं की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही तीनो पालियों में साफ सफाई के लिये स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में प्रकाश व्यवस्था का दायित्व सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को सौपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेगे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी सौपे गये दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन मे रहकर निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यो में लगाये गये अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जायेंगे, सौपे गये कार्यो का निर्वहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने की दशा में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
Wednesday, August 12, 2026
Offcanvas menu
