‘मोबाइल नहीं बिक रहा’ कहकर चाकू से हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share This :

राजनांदगांव। मोबाइल न बिकने की बात पर अड़कर विवाद करने और चाकू से हमला करने वाले बदमाश को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखोली निवासी आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू जब्त कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई की रात करीब 8 बजे बैगापारा लखोली निवासी प्रताप यादव उर्फ बिट्टू (24) ने उससे विवाद शुरू किया। आरोपी ने “तुम्हारी वजह से मेरा मोबाइल नहीं बिक रहा है” कहकर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।

पूछताछ में कबूला जुर्म, पहले भी दर्ज है केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी प्रताप यादव को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर धारदार चाकू बरामद किया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला (अपराध क्र. 288/26) दर्ज है।

टीम का प्रयास: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, एएसआई इसराफिल खान, आरक्षक प्रियांश सिंह और लिलेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।