राजनांदगांव। युगांतर पब्लिक स्कूल में टीचिंग और नान टीचिंग स्टॉफ के लिए स्वास्थ्य बीमा विषय पर प्रभावी कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप स्वास्थ्य बीमा विशेषज्ञ सम्यक बाफना उपस्थित रहे। इस दौरान उनके द्वारा सभी स्टॉफ को यह समझाया गया कि स्वास्थ्य बीमा व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक होता है, इसलिए इसे हर व्यक्ति को आवश्यक रूप से कराना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि बीमे के अनुसार टीचिंग स्टॉफ दो लाख तथा नान टीचिंग स्टॉफ को एक लाख का स्वास्थ्य बीमा तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख की राशि परिवार को क्लेम करने पर मिलेगी। उन्होंने स्टॉफ के पूछे गए प्रश्नों का उचित समाधान भी बताया।
कार्यशाला में विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, चेयरमैन अजय सिंगी, निदेशक राजकुमार अग्रवाल, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, हैड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी सहित बड़ी संख्या में टीचिंग और नान टीचिंग स्टॉफ उपस्थित रहे।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्यए टीचिंग और नान टीचिंग स्टॉफ ने विद्यालय की प्रबंध समिति के सभी डायरेक्टर्स के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युगांतर की प्रबंध समिति ने संस्था के सभी डायरेक्टर्स के पहल पर सभी स्टॉफ का स्वास्थ्य बीमा करके दिल जीत लिया है। प्रबंध समिति का यह अभिनव कार्य सभी स्टॉफ को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा और युगांतर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। कार्यशाला के उपरांत सभी अत्यंत हर्षित नजर आए।
युगांतर में स्वास्थ्य बीमा पर प्रभावी कार्यशाला आयोजित
