युगांतर स्कूल के बच्चों ने जेईई मेंस में भी मारी बाजी

Share This :

राजनांदगांव। युगांतर पब्लिक स्कूल के शुभांशु कश्यप, मोहक लांघे, श्रद्धा अहिरवार ने 90 परसेंटाइल के साथ जेईई मैन्स एक्जाम में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेईई एडवांस के लिए मलीफाई किया है। अब इन विद्यार्थियों का प्रवेश भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में हो सकेगा। फिलहाल ये विद्यार्थी मई में होने वाली एडवांस परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं।
उन्होंने साक्षात्कार के दौरान यह बताया कि उन्हें यह सफलता युगांतर के शैक्षणिक वातावरण के कारण अर्जित हो सकी है। उनको यहाँ के अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सतत मार्गदर्शन मिलता रहा है। यहां के डायरेक्टर्स भी बच्चों की पढ़ाई के लिए सदैव प्रोत्साहित करते रहते हैं तथा सुविधाओं में कोई कमी आने नहीं देते। अभी हम सभी छात्र-छात्राओं को समस्त प्रकाशनों के प्रश्न बैंक, सैम्पल पेपर्स निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। हमारे नियमित शिक्षकों के अलावा बाहर के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विशिष्ट कक्षाएं ली जा रही है। उन्होंने आगे बताया जेईई मैन्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में एक.एक अंक के लिए बहुत जूझना पड़ता है। उन्हें इस परीक्षा की तैयारी में युगांतर के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ का अप्रतिम सहयोग मिला है। उनके सतत मार्गदर्शन के कारण ही यह बड़ी सफलता पहले अवसर में ही प्राप्त हो सकी है। उन्होंने समाज सेवा के उद्देश्य से इंजीनियरिंग के क्षेत्र का चयन किया। निरंतर अध्ययनरत रहने से सफलता जरूर मिलती है। उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए माता-पिता और गुरूजनों ने सदा प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनका एडमिशन युगांतर में होने के बाद वे उसकी शिक्षा को लेकर पूरी तरह से निश्चिन्त हो गए। उन्हें यहाँ के शिक्षक-शिक्षिकाओं का अच्छी तरह से मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके कारण उनका गणित, भौतिक शास्त्र और रसायन में बेस तैयार हुआ। उन्होने आगे बताया कि उन्हें यहां के शिक्षकों ने शुरू से ही ऊंचे लक्ष्य के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही उच्च स्तरीय मार्गदर्शन सदैव डटकर देते रहे। शिक्षकों के लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि आज युगांतर के बच्चे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्राचार्य मधुसूदन नायर, विद्यालय की कोचिंग फैकल्टी के पी शुक्ला, ई रमन सिन्हा, वेदप्रकाश, नितिन ज्योतिषी ने किया है, जिसकी बदौलत ये विद्यार्थी जेईई मैन्स में सफलता के झंडे गाड़ सके हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।