राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

Share This :

राजनांदगांव। जिले में आज से जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य पूरा किया।

जनगणना टीम ने प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिले में यह कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश प्रदान किए थे तथा कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि जनगणना देश की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का आधार है।