राजनांदगांव। रॉयल किड्स कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों के ध्यान और सक्रियता को बढ़ाने के लिए आयोजित विशेष वेबिनार में भाग लिया। ईब्लिटी ग्रुप द्वारा आयोजित इस वेबिनार में विशेषज्ञ शगुन गुहा ने शिक्षकों को कक्षा में ध्यान और जुड़ाव बढ़ाने की प्रभावी तकनीकों से अवगत कराया।
वेबिनार में छह प्रमुख तकनीकों पर जोर दिया गया। इसमें इंटरएक्टिव म्ेश्चनिंग के जरिए छात्रों को सक्रिय बनाना, ग्रुप एक्टिविटी से सहयोग और रुचि बढ़ाना, विजुअल एड्स के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को सरल बनाना, गेमिफिकेशन के जरिये पढ़ाई को खेल के रूप में प्रस्तुत करना, मूवमेंट ब्रेक्स से थकान कम करना और पर्सनलाइज्ड लर्निंग द्वारा छात्रों की व्यक्तिगत रुचियों के अनुसार पढ़ाई को अनुकूलित करना शामिल था।
प्राचार्य अभिषेक खण्डेलवाल ने कहा, यह वेबिनार हमारी शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाएगा। रॉयल किड्स के क्लासरूम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
स्कूल की प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, संजय बहादुर सिंह और सावंत बहादुर सिंह ने भी कहा कि शिक्षकों को अद्यतन बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्थापक डॉ. जेबी सिंह की प्रेरणा के अनुसार शिक्षकों का सतत विकास सुनिश्चित करना स्कूल की प्राथमिकता है।
शिक्षकों ने वेबिनार में सीखी गई तकनीकों को तुरंत कक्षाओं में लागू करने की योजना बनाई है, जिससे छात्रों का सीखने का अनुभव और भी समृद्ध होगा।
Sunday, April 26, 2026
Offcanvas menu
