राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने 25 अप्रैल 2025 को मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर डोंगरगढ़ में संचालित रोपवे गिरने की घटित घटना में तकनीकी पहलुओं पर जांच के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल मर्यादित संभाग डोंगरगढ़ एनके साहू, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग आरएल गायकवाड़ तथा प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग पंचराम ठाकुर शामिल है। कलेक्टर ने समिति को सात दिवस के भीतर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए एवं तकनीकी पहलुओं पर जांच संपन्न करते हुए विस्तृत जांच प्रतिवेदन एवं रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है।
Saturday, October 31, 2026
Offcanvas menu
