राजनांदगांव। शहर के सर्वगीण विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ वार्ड क्रमांक 01 में विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत लगभग 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर मधुसूदन यादव ने पूजा-अर्चना कर किया।
इन विकास कार्यों की मिली सौगात
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने विकास कार्यों का ब्योरा दिया:
शीतला तालाब के पास नाली निर्माण: 19.50 लाख रुपये की लागत से नाली बनाई जाएगी। इससे तालाब में गंदा पानी जाना बंद होगा, जिसकी मांग वार्डवासी लंबे समय से कर रहे थे।
बाबूटोला में शेड निर्माण: 9.73 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक उपयोग के लिए शेड तैयार किया जाएगा।
दुर्गा मंदिर भवन में अतिरिक्त कक्ष: 5 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर स्थित भवन में अतिरिक्त कमरे का निर्माण होगा।
महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और योजनाबद्ध विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर नागरिकों का जीवन सुगम बनाया जा रहा है।
भव्य स्वागत और अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम की शुरुआत में वार्डवासियों ने महापौर और अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से खेमलाल साहू, लेखचंद साहू, योगेश साहू, अनिल साहू, घंशु साहू, टीकम सेवता, प्रभु देवांगन, देवानंद साहू, उपराव साहू, बिशनाथ साहू और प्रेमा सोनकर शामिल रहे।
ये रहे उपस्थित
भूमिपूजन अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह (पारस वर्मा), लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, पार्षद मनोहर यादव, नामांकित पार्षद भीष्म देवांगन, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, समाजसेवी सुमित सिंह भाटिया, राहुल चौबे, उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
