राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले के शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति में जिले में पदस्थ अधिकारियों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, शासकीय नवीन महाविद्यालय अर्जुनी में तहसीलदार डोंगरगांव, शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय घुमका में तहसीलदार घुमका, शासकीय डॉ. बीआर अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लाल बहादुर नगर में तहसीलदार लालबहादुर नगर, शासकीय महाविद्यालय रामाटोला डोंगरगढ़ में तहसीलदार लालबहादुर नगर शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया में तहसीलदार छुरिया को जन भागीदारी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Sunday, August 16, 2026
Offcanvas menu
