सिमगा। शासकीय प्राथमिक शाला केसली (खिलोरा), विकासखंड सिमगा की सहायक शिक्षक श्रीमती चन्द्रिका टोडर को नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया।
15 नवंबर 2026 को सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित 169 प्रतिभावान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब थे। विशेष अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया तथा विशिष्ट अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण और जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण पटेल उपस्थित रहे। समारोह में नवदीप शिक्षण सेवा समिति के सदस्य भी शामिल हुए।
