राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया धीरे-धीरे प्रारंभ हो रही है। संगठन चुनाव के साथ साथ सदस्यता अभियान भी 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। संगठन चुनाव सक्रिय सदस्यता अभियान व प्राथमिक सदस्यता अभियान पूरे जिले में एक साथ चल रहा है। इसी तारतम्य में संगठन चुनाव को लेकर जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला कल दिनांक 05 नवंबर को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है, जिसमें प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
जिला भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के अध्यक्ष रमेश पटेल व महामंत्री तथा जिला संगठन चुनाव के सह प्रभारी राजेन्द्र गोलछा ने बताया कि इस बैठक में अपेक्षित लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा, जिसमें जिला चुनाव अधिकारी व उनकी टीम, जिला पदाधिकारी, जिला के मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य, सांसद-विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष साथ ही मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल के सक्रिय सदस्यता संयोजक, मंडल चुनाव अधिकारी व उनके सहयोगी ही इस कार्यशाला में भाग ले सकेंगे।
Sunday, May 17, 2026
Offcanvas menu
