राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, अनिल सिन्हा, भोजनारायण उइके के दल द्वारा टिपानगढ़ से केशवखरी रोड में हरिराम नायक के कब्जे से 100 नग 0.90 मिली महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल मात्रा 9 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-08-एजी-0109 पर परिवहन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।
Tuesday, September 15, 2026
Offcanvas menu
