राजनांदगांव। रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित मौखिक प्रश्नोत्तर सत्र ने अभिभावकों को काफी प्रभावित किया। माता-पिता की उपस्थिति में हुए इस ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र में छात्रों ने शिक्षकों के प्रत्येक सवाल का सटीक और आत्मविश्वास भरा उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
यह अनूठा कार्यक्रम निदेशक संजय बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ और अभिभावकों ने इसे सराहा। स्कूल प्रशासन ने इसे शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रशासक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, उपप्राचार्य ममता मिश्रा और समस्त अभिभावकों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
ज्ञातव्य है कि सत्र से पहले अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर प्रांतिक बोस द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित ट्रेनिंग में प्रश्नों के महत्व और कुशलता पर विशेष जोर दिया गया था। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों का रजिस्ट्रेशन अगले सत्र के लिए हो चुका है। साथ ही, किसी भी विषय में अभिभावकों के सवाल या सुझाव के लिए स्कूल कार्यालय शनिवार को सुबह 9 से 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
सत्र में छात्रों के प्रदर्शन और अभिभावकों की भागीदारी से शाला में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
Sunday, April 26, 2026
Offcanvas menu
