मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर आयोजित, किशोरियों को किया गया संवेदनशील

Share This :

राजनांदगांव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्काउट भवन, स्टेट स्कूल परिसर राजनांदगांव में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में “माहवारी कोई बीमारी नहीं है, माहवारी की जानकारी महिला का सम्मान है” जैसे संदेश के माध्यम से किशोरियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की झिझक और शंकाओं का समाधान करते हुए मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों पर खुलकर चर्चा की गई। साथ ही महिला स्वास्थ्य एवं सम्मान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यस्थल, घर-परिवार एवं आस-पड़ोस में इस विषय पर खुलकर चर्चा करेंगे, जिससे सामाजिक भ्रांतियों को दूर किया जा सके और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

शिविर का संचालन एवं प्रशिक्षण जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) भारती रजक एवं पूजा शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बघेरा की प्राचार्य सैमुअल मैडम, जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, विकासखंड सचिव (स्काउट-गाइड) टोमन लाल पटेल, रामलाल चंद्रवंशी, रामनारायण साहू, प्रवीण साव, विकासखंड सह सचिव सुनीता चंद्राकर, मनीष कुमार सोनी सहित राजनांदगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउटर-गाइडर, स्काउट-गाइड प्रभारी तथा डॉ. आंबेडकर ओपन रोवर क्रू एवं सरोजनी ओपन रेंजर टीम के रोवर-रेंजर उपस्थित रहे।