कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर आयोजित, 80 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

Share This :

राजनांदगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमरदा में आयोजित मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर में 80 गंभीर, अति गंभीर तथा मध्यम श्रेणी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों की सेहत की बारीकी से जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, उपचार एवं पोषण संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

निःशुल्क दवाएं और पोषण परामर्श उपलब्ध

शिविर को सफल बनाने में ‘हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम’ तथा एम्स रायपुर के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का विशेष योगदान रहा। वहीं जन औषधि केंद्र छुरिया के सहयोग से बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विभागीय टीम द्वारा परिजनों को बच्चों के बेहतर खान-पान और कुपोषण से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

समय पर पहचान और उपचार का प्रयास

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की श्रेणी में आने वाले बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें सही इलाज और पोषण संबंधी सुविधाएं देना है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर, एएनएम एवं फार्मासिस्ट उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं।