मरकाकसा, सेवताटोला और लखोली वार्ड में मोबाइल कैंप आयोजित, श्रमिकों के हुए पंजीयन व ई-केवाईसी

Share This :

राजनांदगांव। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जिले के नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में मोबाइल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत मरकाकसा, नगर पंचायत डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 6 (लालबहादुर शास्त्री वार्ड, सेवताटोला) तथा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लखोली वार्ड क्रमांक 35 में मोबाइल कैंप का आयोजन किया गया।

योजनाओं की जानकारी के साथ हुआ रजिस्ट्रेशन
कैंप के माध्यम से छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत नए श्रमिकों के पंजीयन और पहले से पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण के आवेदन लिए गए। इसके अलावा आवेदनों में संशोधन, ई-श्रम साथी ऐप में रजिस्ट्रेशन और पंजीकृत हितग्राहियों का ई-केवाईसी (e-KYC) भी किया गया।

सहायक श्रमायुक्त ने की अपील
सहायक श्रमायुक्त ने जिले के श्रमिकों से अपील की है कि वे श्रम विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे इन मोबाइल कैंपों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रमिक यहां पहुंचकर अपने नए पंजीयन, नवीनीकरण और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।