सोमनी में भव्य होगा दशहरा उत्सव, नाग की फनकार और रंगीन जमीनी आतिशबाजी करेगी रोमांचित

Share This :

राजनांदगांव। ग्राम सोमनी के हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को विजयादशमी पर्व पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। उत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसूदन यादव करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अभिषेक सिंह, रमेश पटेल और राजेश श्यामकर उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस वर्ष दशहरा उत्सव में ओडिशा के काकेनाडा के कलाकारों द्वारा आकर्षक जमीनी आतिशबाजी की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें नाग की फनकार वाली आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके बाद आकाशीय आतिशबाजी का नजारा भी दर्शकों को रोमांचित करेगा।

समिति अध्यक्ष आलोक तिवारी और अंगेश्वर देशमुख ने बताया कि इस बार क्षेत्रवासियों को दशहरा उत्सव में कई नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे बीरेझर भाठा के कलाकारों की रामलीला प्रस्तुति से होगी। रामलीला में हाइड्रा वाहन के माध्यम से सीता हरण और संजीवनी प्रसंग का विशेष मंचन किया जाएगा। रावण दहन के बाद रात 11 बजे से राग अनुराग लोक कला मंच दुर्ग के कलाकार छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

नाग की फनकार करेगी रोमांचित

सोमनी दशहरा उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमल वैष्णव और सचिव प्रकाश वर्मा ने बताया कि इस बार जमीनी आतिशबाजी में विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इनमें नाग की फनकार वाली आतिशबाजी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के संरक्षक चंद्रकांत ठाकुर, मार्गदर्शक जितेंद्र देशमुख, सांस्कृतिक प्रभारी कैलाश विश्वकर्मा, दिनेश देशलहरे सहित भीखम मारकंडे, शिवा साहू, जितेंद्र पांडे, पंकज तिवारी, विवेक साहू, महेंद्र कश्यप, प्रांजल देशमुख, अद्वितीय तिवारी, पोर्वित वैष्णव और अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।