आईजी अजय कुमार यादव ने फहराया तिरंगा, जनसेवा व सुरक्षा का लिया संकल्प

Share This :

राजनांदगांव। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज राजनांदगांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव (भापुसे) ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे का सम्मान किया गया।

एकता और कर्तव्यनिष्ठा की दोहराई प्रतिबद्धता

समारोह के दौरान आईजी अजय कुमार यादव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के साथ-साथ पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से जनसेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी सहित रेंज कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर खुशियां बांटीं।