पुलिस कार्यालय में एसपी अंकिता शर्मा ने फहराया तिरंगा, जिले के थानों और चौकियों में भी हुआ ध्वजारोहण

Share This :

राजनांदगांव। 80वां स्वतंत्रता दिवस राजनांदगांव पुलिस कार्यालय में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) ने पुलिस कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे), डीएसपी केपी मरकाम सहित साइबर थाना, डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी/नक्सल सेल, दूरसंचार शाखा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

थाना-चौकियों में भी फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों के साथ रक्षित केंद्र में भी ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिलेभर में पुलिस इकाइयों में स्वतंत्रता दिवस गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।