गणेश उत्सव पर राजनांदगांव पुलिस चौकस, 3 दिनों में 70 बदमाशों को भेजा जेल

Share This :

राजनांदगांव। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। एक ओर जहां ‘पंडाल मित्र’ एवं ‘One Cop-One Pandal’ व्यवस्था के तहत गणेश समितियों के साथ समन्वय बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले असामाजिक व आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

3 दिनों में 70 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पिछले तीन दिनों के भीतर पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 70 बदमाशों व आरोपियों को जेल भेजा है।

विभिन्न थानों में हुई कड़ी कार्रवाई:

कोतवाली व चिखली: आर्म्स एक्ट के तहत कुल 3 मामलों में कार्रवाई।

बसंतपुर व सुरगी: बसंतपुर में आर्म्स एक्ट का 1 तथा धारा 170 BNSS के 9 मामले; सुरगी में धारा 170 BNSS का 1 मामला।

सोमनी व तुमड़ीबोड़: सोमनी में धारा 170 BNSS के 2 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार; तुमड़ीबोड़ में आबकारी एक्ट 34(2) के तहत 1 मामला।

डोंगरगांव व चिचोला: डोंगरगांव में आर्म्स एक्ट के 2 मामले तथा चिचोला में धारा 170 BNSS का 1 मामला दर्ज।

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध
एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार गश्त और पेट्रोलिंग के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।