राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले के एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। बताया गया कि 30 सितंबर को महिला को घर में अकेली जानकर आरोपी द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी किया गया, जिसकी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था।
मिली जानकारी के अनुसार छुईखदान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेंदले के नेतृत्व में आरोपी की पता-तलाश कर आरोपी कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश जंघेल (27) साल्हेकला को छुईखदान थाना के धारा 75 (1), 331 (3) बीएनएसए अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3 (1) ब, 3 (2) ट (क) के तहत कार्रवाई कर आरोपी को 4 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Thursday, October 29, 2026
Offcanvas menu
