राजनांदगांव। डोंगरगांव इलाके के ग्राम दीवानझिटिया का एक परिवार अपनी जमीन से आम रास्ता नहीं देने पर पंचायत ने कड़ा फैसला सुनाते परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम दीवानझिटिया के रहने वाले पीड़ित शिव कुमार यदु को अपनी जमीन से आम रास्ता नहीं दिए जाने के मामले में गांव से बहिष्कृत करते उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित शिवकुमार यदु ने बताया कि उसे पारिवारिक बंटवारे में 40 डिसमिल जमीन मिली है। जिसके बीच से गांव के लोग रास्ता देने की मांग कर रहे थे, जब उसके द्वारा अपनी जमीन से रास्ता देने से मना किया गया तो गांव में बैठक कर उस पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया, लेकिन जब उसने अर्थदंड पटाने से भी इंकार किया तो गांव के प्रमुखों द्वारा गांव में उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि गांव में उसके साथ किसी भी प्रकार का संबंध रखने वाले या उसकी मदद करने वाले और उसके खेत पर काम पर जाने वाले लोगों पर भी 5 हजार रुपए का अर्थदंड करने का फरमान सुनाया गया है। इस वजह से उसके खेतों में धान काटने मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा किराना दुकान से आवश्यक सामान की खरीदी भी नहीं कर पा रहे हैं।
पीड़ित ने अपने ज्ञापन में गांव के प्रमुखों के खिलाफ नामजद शिकायत करते कार्रवाई की मांग की है। वहीं हुक्का-पानी बंद होने से उनका परिवार मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।
Monday, October 26, 2026
Offcanvas menu
