तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें

Share This :

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमड़ीबोड़ में दिनांक 30.06.2026 को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले मांसरस्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया, फिर नवमी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का टीका लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू, प्राचार्य डा. मोन्सी वर्गीस एवं विधायक प्रतिनिधि खेलू राम साहू, पीताम्बर साहू, सदस्य एसएमडीसी ने स्वागत किया। इस अवसर पर नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया और नवमीं के छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा उनके वार्षिक परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन के रूप में सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को फोल्डर बैग देकर सम्मानित की और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। सभी कार्यक्रम में पालकगण गरिमामय उपस्थति दिए।
इस अवसर पर मुख्य अथिति सरपंच भुनेश्वरी साहू ने अपनी संबोधन में विधालय के उत्तम नतीजे के लिए बधाई प्रेषित की और भविष्य में शाला का वार्षिक परिणाम जिले में स्थान प्राप्त करने हेतु सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन दूरभाष में शाला के परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दिए और शाला के विकास के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिए।
इस अवसर में शाला के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कौशल राम साहू, वरिष्ठ व्याख्याता दुलेश राम कोर्राम, समस्त व्याखातागण एवं शाला परिवार और पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती कुमकुम झा ने किया। यह जानकारी व्याख्याता किरण बोरकर ने दी।