राजनांदगांव। राज्य व्यावसायिक परीक्षा माह सितम्बर 2024 (एससीव्हीटी) तथा हायर सेकेण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजनांतर्गत 18 सितम्बर से 26 सितम्बर 2024 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य शासकीय आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि हायर सेकेण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजनांतर्गत प्रशिक्षण सत्र 2022-24, आईटीआई के प्रशिक्षण सत्र 2023-24 के नियमित एवं प्रशिक्षण सत्र 2021-22, 2022-23 के प्रशिक्षणार्थी जिन्हें पूरक की पात्रता है, वह 9 सितम्बर 2024 तक अपने 10वीं व आईटीआई अनुत्तीर्ण अंक सूची की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो, निर्धारित परीक्षा शुल्क तथा हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजनांतर्गत 12वीं उत्तीर्ण छात्र अपने 10वीं-12वीं उत्तीर्ण अंकसूची की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो, निर्धारित शुल्क सहित संस्था में उपस्थित होकर अविलंब परीक्षा फार्म जमा कर सकते हंै। परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी शासकीय आईटीआई राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
Friday, October 23, 2026
Offcanvas menu
