उदयाचल में 30 अप्रैल को निःशुल्क हड्डी और जोड़ जांच शिविर

Share This :

राजनांदगांव। उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट आम नागरिकों के लिए निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटलए रायपुर के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. पंकज पटेल मरीजों को परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
जांच में घुटनों का दर्द और अस्थिरता, कूल्हे के जोड़ का दर्द, पुराने और नए फ्रैख्र, चलने-फिरने में कठिनाई, अन्य हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याएं शामिल होंगे।
शिविर में सीमित संख्या में मरीजों की जांच की जाएगी। इच्छुक नागरिकों से पूर्व पंजीयन कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही मरीजों को सभी मेडिकल फाइलें, एक्स-रे और अन्य आवश्यक रिपोर्ट्स साथ लाने की सलाह दी गई है।
उदयाचल नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी पद्मश्री डॉ. पुखराज बफना ने बताया कि एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ भविष्य में भी उदयाचल में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहेंगे, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।