पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा आज : राजनांदगांव में बने 3 केंद्र, सुबह 10 बजे से पेपर, आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे गेट

Share This :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) प्रवेश परीक्षा 2026 आज (21 मई) को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और व्यापम ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक तय किया गया है। पारदर्शिता और सुरक्षा के लिहाज से इस बार नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

सुबह 9.30 बजे लॉक हो जाएंगे गेट, घड़ी-बैग सब प्रतिबंधित
परीक्षार्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि उन्हें समय का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी।

क्या साथ लाएं: परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लाना अनिवार्य है।

इन पर है पूरी रोक: परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग और घड़ी ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

उड़नदस्ता रखेगा नजर, प्रशासन की अपील- समय से पहले पहुंचें
कदाचार मुक्त परीक्षा:
परीक्षा को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक दल और फ्लाइंग स्क्वाड (FST) की टीमें सभी केंद्रों पर लगातार राउंड पर रहेंगी।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ाहट और ट्रैफिक के दबाव से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुंचें और व्यापम के गाइडलाइंस का ईमानदारी से पालन करें।