राजनांदगांव। मानसून सत्र 2026 में संभावित बाढ़, अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर के निर्देश पर जिले में जिला एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं।
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष संयुक्त जिला कार्यालय भवन (कलेक्टोरेट) के कक्ष क्रमांक 11 में स्थापित किया जाएगा, जो 1 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक 24 घंटे निरंतर कार्यरत रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 तथा कार्यालयीन समय में 07744-227028 रहेगा। आपात स्थिति में मोबाइल नंबर 9827904189 और 8839409627 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मोबाइल नंबर 7415237266 है।
इसी तरह जिले की सभी तहसीलों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।
डोंगरगढ़ तहसील में नियंत्रण कक्ष का नंबर 07823-232244 और मोबाइल 9589990655 रहेगा। नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु होंगे।
राजनांदगांव तहसील में नियंत्रण कक्ष 07744-225403 पर कार्य करेगा। नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार श्री प्यारेलाल होंगे।
डोंगरगांव तहसील में 07745-271756 नंबर पर नियंत्रण कक्ष रहेगा, जहां तहसीलदार कमल साहू जिम्मेदारी संभालेंगे।
छुरिया तहसील में नियंत्रण कक्ष 07745-264400 पर स्थापित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार आकांक्षा साहू को दी गई है।
लालबहादुर नगर तहसील में नियंत्रण कक्ष 07823-232244 पर रहेगा। यहां नायब तहसीलदार राजेश कुमार नेताम को नियंत्रण अधिकारी बनाया गया है।
कुमर्दा तहसील में 07745-271756 नंबर पर नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा, जिसका जिम्मा तहसीलदार विजय कोठारी को सौंपा गया है।
घुमका तहसील में 07744-225403 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां तहसीलदार मुकेश ठाकुर नियंत्रण अधिकारी होंगे।
प्रशासन ने कहा है कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। सभी नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
